देहरादून
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल सूर्य प्रकाश राणाकोटी की अध्यक्षता में सचिव मुख्यमन्त्री एवं उद्योग सचिव विनय शकर पांडेय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से निगमों में रुका हुआ 4%, महंगाई भत्ते का जल्द जल्द शासनादेश जारी करने हेतू अनुरोध किया गया जिस पर सचिव विनय शंकर पांडेय ने निगमों के लिये रुके हुए महंगाई भत्ते का शासनादेश एक सप्ताह के अन्दर निर्गत करने का आश्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया प्रतिनिधिमण्डल में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कान्त शर्मा, वासुदेव थपलियाल, सुशील पंवार एवं बालेश कुमार उपस्थित थे।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री