देहरादून
जिला अधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन तहसील विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन / परिवहन / ओपरलोडिंग के संबंध में तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 14.09.2022 को रात्रि में राजस्व विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कार्यवाही करते हुए 33 वाहनों का चालान किया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध खनन सामग्री भण्डारण की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम लांघा रोड, छरबा, रूद्रपुर एवं केदारावाला में छापेमारी कार्यवाही की गयी। जिस पर लोगों द्वारा किये गये अवैध खनन सामग्री लगभग 70 ट्रॉली पत्थर तथा 10 ट्रॉली आर०बी०एम० को जब्त कर ग्राम प्रधान रूद्रपुर की सुपुदर्गी में दिया गया। जिसकी नियमानुसार नीलामी करवाई जायेगी । तहसील विकासनगर अन्तर्गत अवैध खनन के विरूद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। तहसील प्रशासन द्वारा जनमानस से अनुरोध है कि यदि उनके पास अवैध खनन के संबंध में कोई सूचना हो तो अवगत कराने का कष्ट करें।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन