टिहरी
नरेंद्रनगर विकासखंड के देवल घार स्थित नवोदय विद्यालय में 8 बच्चों तथा 1 अध्यापक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से आसपास के विद्यालयों सहित समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट के डा० जगदीश जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय देवल धार में कुछ बच्चों को बुखार की होने की शिकायत मिली थी, डा० जोशी ने बताया कि सूचना पर वे स्वयं व लैब टैक्नेशियन अनिल रयाल 24 जुलाई को विद्यालय पहुंचे।
विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों सहित 190 के सैंपल लिए गये 25 जुलाई को रिपोर्ट आने पर 8 बच्चे व एक शिक्षक पोजिटिव पाये गये,सभी को विद्यालय के हॉस्टल में अलग से आइसोलेट किया गया है, कोरोना मरीजों व उनके देखभाल के लिए वहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट से ने बताया कि कोरोना मरीजों सहित आसपास के सभी लोगों से कोरोना गाईड लाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। क्षेत्र में कोरोना महामारी को भूलते जा रहे लोगों में एक बार इस घटना से फिर कोरोना की दहशत साफ नजर आ रही है।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन