देहरादून
इनामी बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इनाम मिलेगा। जबकि, अभियान में नाकाम रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह चेतावनी दी। कहा कि ज्यादा से ज्यादा इनामी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जाए।
पुलिस ने इनामी बदमाशों, गैंगस्टर और गुंडों को पकड़ने के लिए दो महीने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक प्रदेश में 40 से अधिक बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। डीजीपी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि समाज में डर समाप्त करने के लिए पुलिस के पास तीन अधिकार हैं। वर्दी, हथियार और कानून है। कानून के तहत किसी अपराधी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर सकते हैं। लिहाजा, जरूरत पड़ने पर इन सभी अधिकारों का प्रयोग करना है।
डीजीपी ने कहा कि अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बदमाशों को पकड़ना है। इनामी बदमाशों पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया भी जारी रखनी है। 25 हजार रुपये और इससे अधिक इनाम वाले बदमाशों की फोटो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की जाएं। इनकी फोटो अखबारों में भी छपवाई जाएं।
ये भी दिए निर्देश
-वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ाई जाए।
-रेंज प्रभारी प्रदेश के हर थाने में एक महिला उपनिरीक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित करें।
-सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करें।
-ऑपरेशन मुक्ति के तहत विभिन्न कारणों से स्कूलों से ड्रॉप हो रहे बच्चों को दोबारा शिक्षा की ओर लाएं।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन