देहरादून
आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने आज सुरक्षा को लेकर बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बताया कि सत्र को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आज सुरक्षा की बैठक ली गई है। जिससे आगामी सत्र शांतिपूर्ण तरीके से आहूत हो सके।
बैठक में सभी मंत्रिगणों, विधायकों, प्रेस व दर्शकों के सुविधाओं एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और सम्बंधित विभागों के प्रमुखों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था वी मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस ए पी अंशुमान, डी एम देहरादून सोनिका, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल करण सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंटेलिजेंस निवेदिता कुकरेती आदि विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री