देहरादून
नशा उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गए निर्देशों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अवगत कराते हुए अपने अपने क्षेत्रों में आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही नशे की गिरफ्त में आये युवाओं की कॉउंसलिंग करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में कालसी पुलिस द्वारा पुरानी कालसी क्षेत्र में टैक्सी यूनियन कालसी के सदस्यों तथा आम जनमानस के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे होने वाली हानियों के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही आमजन को नशे के विरुद्ध जंग में एकजुट होकर आगे आने तथा नशा उन्मूलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जन के साथ नशा उन्मूलन पर चर्चा करते हुए सुझावों का आदान- प्रदान किया गया।
जागरूकता गोष्ठी के उपरान्त थाना क्षेत्र में पूर्व से नशे की लत से ग्रसित युवकों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उन्हें अपनी नशे की लत का त्याग कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उक्त युवकों को भी नशे से दूर रहने तथा अपने परिचितों को भी नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
जागरूकता कार्यक्रम में उपिस्थत सभ्रांत व्यक्तियों तथा आम जनमानस ने दून पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के प्रति आस्वस्त किया गया।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट