देहरादून
तो अब क्या राजधानी देहरादून में छा जाएगा अंधेरा,,,? और अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है कोई बड़ी आपराधिक अप्रिय घटना न हो जाये। दअरसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि एलईडी स्ट्रीट लाइट की मेन्टेन्स का काम देख रही आस्था इलेक्ट्रिकल कंपनी ने भुगतान न होने पर अपने हाथ खड़े कर दिए है,आने वाली 1 जून से कंपनी ने सभी कार्य ठप्प करने की वार्निंग भी दे डाली है।
बता दे कि पिछले कई सालों से आस्था इलेक्ट्रिकल कंपनी 100 वार्डो में एलईडी लाइट लगाने और इनकी मरम्मत का कार्य बखूबी देख रही थी लेकिन पिछले 2 सालों से आस्था कंपनी को 4 करोड़ रुपए का भुगतान ईईएसएल कंपनी द्वारा नही किया गया है जिसके चलते अब आस्था कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन तक नही दे पा रही है। आस्था इलेक्ट्रिकल कंपनी का कहना है कि ईईएसएल कंपनी उनका भुगतान देने में आनाकानी कर रही है और अब आगे वो कार्य करने में असमर्थ है। यहां देखने वाली बात ये है कि अगर 1 जून से स्ट्रीट लाइट की मेन्टेन्स नही होगा और शहर में अंधेरा छा गया तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी,,,,वही आस्था इलेक्ट्रिकल कंपनी का कहना हैं कि इस बावत उनके द्वारा नगर निगम के नगर आयुक्त को कई बार लिखित रूप से अवगत भी कराया गया है लेकिन उनके द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की गई है जिसके चलते उन्हें 1 जून से कार्य बंद करने का फैसला करना पड़ा है।
अब यहां देखने वाली बात ये हैं कि अगर 1 जून से स्ट्रीट लाइट बंद होती है और इस बीच कोई घटना घटित हो गयी तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होंगी,,,?

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन