संवाददाता
देहरादून, 31 दिसंबर।
नए साल के स्वागत में जहां लोग जश्न मनाने की तैयारियां कर रहे हैं वहीं पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लोगों को सतर्क और जागरूक करने के लिए दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी एक चेतावनी भरा निमंत्रण पोस्ट किया है।
जश्न के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों के लिए दून पुलिस जहां सड़कों पर मुस्तैद है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया में भी पुलिस का चेतावनी भरा संदेश लोगों का सादगी और बिना हुड़दंग के जश्न मनाने को जागरूक कर रहा है। अब इस संदेश या चेतावनी भरे निमंत्रण को पढ़ कर जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वाले खुद ही सोच लें कि पुलिस किस मूड में है।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी