अमित कुमार
रूड़की, 31 दिसंबर।
आर्मी पब्लिक स्कूल न-2 रूड़की में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
आर्मी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम व द्वितीय कक्षा के छात्र शामिल हुए। इस ग्रुप में परीणिता बिष्ट प्रथम, श्रेया विश्वास द्वितीय तथा प्रिशा विटी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से ग्रुप बी में वैशाली नेगी को प्रथम, दिशा द्वितीय तथा दिव्यांशी रावत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं ग्रुप सी में तारिका प्रथम, इशिका सिंह द्वितीय तथा मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों की श्रेणियों में दस-दस छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गये।
प्रतियोगिता के निर्णायक मेघना ढींगरा, सपना नेगी, माया भट्ट, अलका नेगी, इंद्रा नेगी तथा केएस मेहता रहे। वहीं इस दौरान एचडीएफसी बैंक लिमिटेड रुड़की गणेश पुर शाखा प्रबंधक रोहित शर्मा व अनिल नेगी, बैंक कर्मचारी रिशु शर्मा, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, निकुंज जैन, लिखलेश गुप्ता, एपीएस 2 स्कूल रुड़की से प्रिंसिपल संदीप पंत आदि मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक अनिल नेगी व रोहित शर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन