देहरादून
ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के पत्रकार प्रतिनिधियों ने विगत दिवस अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा उपाध्यक्ष मदेविप्रा श्री बंशीधर तिवारी से उनके कार्यालय में भेंटकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रवादी पत्रकारिता को उनके समर्थन तथा सहयोगी भावना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रतिनिधि पत्रकारों ने विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सत्यापन प्रक्रिया को समर्थन देते हुए कहा कि पत्रकारिता की आड में अवांछित गतिविधियों को कतई समर्थन नही दिया जाना चाहिए ।
प्रतिनिधिमंडल ने न्यूज पोर्टल्स की टेंडर प्रक्रिया पूरा हुए काफी समय हो जाने पर पात्र पोर्टल्स की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की ।
प्रतिनिधिमंडल में ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स ऐसोसियेशन उत्तराखंड के महामंत्री रवींद्र नाथ कौशिक, कोषाध्यक्ष राज कमल गोयल, अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार ग्रोवर, अमजा देहरादून के अध्यक्ष सोनू सिंह, राष्ट्रीय सहारा के निवर्तमान संपादक जीतेन्द्र नेगी आदि मौजूद रहे ।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च