देहरादून
अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीजीपी अशोक कुमार के द्वारा दोनो परिक्षेत्रों के पुलिस उपमहानिरीक्षकों को अपने सर्किल और थानों में अपराध एवं कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने एवं पद से हटाने के दिशा-निर्देश दिये, साथ ही अपने थाना एवं सर्किल क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरुष्कृत करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने अपराधिक घटना पर चौकी इंचार्ज एवं ऊपर के समस्त अधिकारियों की सक्रियता एवं उनके द्वारा की गई कार्यवाही का पर्यवेक्षण कर आवश्यकता अनुसार सुधार लाने को कहा। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों के कार्यों की मासिक समीक्षा रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजने हेतु भी निर्देशित किया।
विशेष तौर पर उन्होने जनपद प्रभारियों को हेट स्पिच एवं मॉबलिंचिंग एवं अरुनेश कुमार केस में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों का अक्षरंशः पालन सुनिश्चित करें के निर्देश दिये।
समस्त जनपद प्रभारियों को महिला एवं अन्य गंभीर अपराधों हेतु निर्धारित एस0ओ0पी0 के पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। गंभीर अपराधों हेतु निर्धारित अपडेटेड एस0ओ0पी0 को पुलिस बल में जारी करने के भी आदेश भी दिए। DGP के द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत लगाये गये सी0सी0टी0वी कैमरा को सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री