देहरादून: कोरोना वायरस से जंग में सभी लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सांई इंस्टिट्यूट देहरादून के चेयरमैन अरोड़ा परिवार कमल अरोड़ा व हरीश अरोड़ा भी आगे आये हैं। उन्होंने सीएम फंड में जरूरतमंदों के लिए 15 लाख की राशि का योगदान दिया है।
कोरोना महामारी के खिलाफ सामूहिक लडाई लडने के लिए हर कोई आगे आ रहा है। राहत सहायता के लिए हर कोई मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करा रहा है। वहीं अरोड़ा परिवार ने 15 लाख रुपए की राशि जमा की है। इस राशि का चैक कोष में जमा कराया गया है।
कमल अरोड़ा और सांई कॉलेज के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने कहा कि, संकट की इस घडी में राज्य सरकार को हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि अरोड़ा परिवार कई वर्षों से आपदा और अन्य घटनाओं के दौरान राज्य सरकार के साथ जनहित में कदम बढाता रहा है। आगे भी अरोड़ा परिवार कदम-कदम पर साथ रहेगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी