मसूरी: कैम्पटी थाना के ऐन्दी गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर खिलोडी छानी के समीप गदेरे में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कैम्पटी थानाध्यक्ष कविता रानी का कहना है कि, ग्रामीणों से सूचना मिली कि, जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। साथ ही पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान ऐन्दी गांव निवासी सुन्दर सिंह पुत्र माधव सिंह के रूप में हुई है। फ़िलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। मामले में पुलिस जाँच में जुटी है।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन