नरेन्द्रनगर
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर टिहरी गढवाल के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग की प्रभारी डाॅ0 सृचना सचदेवा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर के जीवन से हमें समाज की कुरीतियों को खत्म करने की इच्छा शक्ति मिलती है। एक पत्रकार के तौर पर उन्होंने मूकनायक, बहिष्कृत भारत और जनता समाचार पत्रों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियो के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही आधुनिक जनतांत्रिक भारत को गढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अप्रतिम प्रतिभा के धनी और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनका मानना था कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज का उत्थान करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिखा नेगी जीआरडी देहरादून ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विशाल त्यागी, शमशेर सिंह चौहान, रमा बिष्ट और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र-छात्राऐं प्रिंस, भारती, शैली, देवेन्द्र, अजीत एवं अन्य उपस्थित रहे।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री