देहरादून: कोरोना को लेकर उत्तराखंड के देहरादून से अच्छी खबर आई है। यहाँ देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित नौ महीने के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड का सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित था। खास बात ये है कि, इस बच्चे ने सबसे कम समय में ही कोरोना को मात दी है। बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है।
ये भी देखें: वाकई गर्मियों में खत्म हो जाएगा कोरोना? जानिए जवाब..
बच्चे को तबीयत बिगड़ने पर 17 अप्रैल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मानवीय आधार पर मां को बच्चे के साथ ही अस्पताल में भर्ती रखा गया था। इस दौरान बच्चा मां का दूध पीता रहा।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री