देहरादून: उत्तराखंड में आज 2 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमे एक ऋषिकेश और एक देहरादून में सामने आया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कार्यरत 22 वर्षीय नर्सिंग स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। कर्मचारी को घर में ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। प्रदेश में ऐसा पहला मौका है जब किसी स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक के मामलों में विदेश यात्रा और जमात में शामिल हुए लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: इन जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकाने

जानकारी के मुताबिक, AIIMS कर्मचारी ने तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत की थी। इस पर उसका सैंपल लिया गया, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ड्यूटी के दौरान उसके संपर्क में आए कर्मियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उक्त कर्मी ऋषिकेश के बापू ग्राम स्थित 20 बीघा क्षेत्र में रहता है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन: उत्तराखंड में सभी जिलों के लिए ऐसे मिलेगा ‘ई-पास’
वहीं प्रदेश में अब तक कुल 50 लोगों में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। जिनमें से 26 ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कुल 24 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से भी प्रदेश के 13 जिलों में से केवल 3 जिलों में यह कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिनमें 15 देहरादून, 6 हरिद्वार और तीन नैनीताल जिले में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: दूसरे जिलों में फंसे लोगों को घर वापसी लिए करना होगा इंतजार

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री