देहरादून
भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष श्रीमति सुमन सिंह पर आज देर शाम एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें गंभीर हालत में दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया वही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
श्रीमती सुमन सिंह
अजय सिंह,परिजन
बताया जा रहा कि श्रीमती सुमन सिंह गोविंद गढ़ के टीचर्स कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर में महिला कीर्तन में सम्मिलित होने आयी थी जहां कुछ महिलाओं में आपस मे कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद एक महिला ने अपने पुत्र करण धीमान को फोन करके बुला लिया। करण ने सुमन सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया और बात इतनी बड़ी कि करण ने सुमन सिंह पर हमला कर दिया जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गयी। इस प्रकरण का पता चलते ही काफी संख्या में श्रीमती सुमन के समर्थक वहां पहुंचे तक तब करण धीमान मौके से फरार हो गया। बाद में सभी समर्थक बिंदाल चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।बता दें कि मारपीट करने वाला युवक करण धीमान वार्ड 34 गोविंद गढ़ भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय धीमान का बेटा है वहीं करण धीमान की मां ने भी सुमन सिंह के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
बताया ये भी जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक करण के बचाव में चौकी पंहुची क्षेत्रीय पार्षद ने सुमन सिंह के साथ पंहुचे भाजपा कार्यकर्ताओं से ही अभद्र व्यवहार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री