संवाददाता
देहरादून, 17 दिसंबर।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा आज पटेल पार्क राजपुर रोड से आगामी विधानसभा चुनाव हेतु अपने जन सुझाव रथों (एलईडी प्रचार वाहन) को गढ़वाल मंडल की सभी विधानसभाओं हेतु रवाना किया गया!
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने प्रचार वाहनों को भाजपा ध्वज दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रुपए की योजनाएं पिछले 5 वर्ष में उत्तराखंड में दी गई है केंद्र सरकार की इन्हीं योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की पिछले 5 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने तथा प्रदेश के सभी वार्ड स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के सुझावों को लेने हेतु प्रचार वाहनों को रवाना किया जा रहा है सभी सुझाव आने के पश्चात ही पार्टी अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी।
इस अवसर पर विजय संकल्प यात्रा संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, संगठन महामंत्री अजय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ,विनोद सुयाल, विधायक खजान दास, देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर, विश्वास डाबर, दिनेश रावत, उमा नरेश तिवारी, लच्छू गुप्ता, रविंद्र बाल्मीकि, सुभाष बालियान, संदीप मुखर्जी, दिनेश सती, सौरभ कपूर, नवीन नौटियाल, मधु भट्ट, मंजू कोटनाला, पार्षद सतीश कश्यप, आलोक कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री