देहरादून
भारतीय जनता पार्टी कैन्ट विधानसभा द्वारा महा जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह रॉयल इन पैलेस इंद्रा नगर देहरादून में आयोजित किया गया। जिसमें कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अलग, अलग सभी वार्डो से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। बडी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में सम्मिलित। सभी को फूलमाला,पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सविता कपूर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की कडी मेहनत लगन ने पार्टी को शिखर पर पंहुचाने का काम किया है।
ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भाजपा संगठन की परम्परा रही है।
राज सभा सांसद ने कहा भाजपा संगठन को खडा करने का काम भाजपा के एक एक कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने सभी को बधाई दी।इस अवसर पर कैंट विधायक श्री मति सविता कपूर, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह , पुण्डीर ,महानगर महामंत्री विजेन्द्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, अंजू बिष्ट,महामंत्री शेखर नौटियाल, बबलू बंसल, रीता विशाल,आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन