उत्तरकाशी
उत्तरकाशी /गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । उक्त वाहन में लगभग 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, 27 घायलों को रेस्क्यू कर नज़दीकी चिकित्सालय भेजा गया है। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
घटनास्थल पर डीएम और एसपी स्वयं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं । जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि मौके पर अभी चार एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचने में लगी है और जरूरत पड़ने पर घायलों को हेली सेवा से हायर सेंटर भेज जाएगा। सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी है।
एक व्यक्ति का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मौके पर डीएम, एसपी उत्तरकाशी उप जिलाधिकारी पुलिस,एसडीआरएफ एनडीआरफ फायर सर्विस 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी बस हादसे को लेकर ट्वीट किया है।
प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के दिए गए निर्देश
मृतिकों को श्रद्धांजलि दी साथ ही
घायलों की जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील