देहरादून
चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया कि सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है।
सभी चेक पोस्ट आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट किया गया है।जनपद की सीमाएं सील, शहर में सभी चेक पोस्टों पर की गयी नाकाबंदी। शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी।सहसपुर,प्रेमनगर पुलिस व बदमाश के बीच हुई फायरिंग, मौके की गयी घेराबंदी। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर लाया गया। मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा,जिंदा कारतूस,खोखा राउंड व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश यूसुफ हरिद्वार का रहने वाला है और थाना प्रेमनगर का 10,000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांछित है जिसके विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों लिप्त में रहा है। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी।मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति