कालसी
आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाढो कालसी का औचक निरीक्षण क़िया। इस दौरान विद्यालय में खामियां पाने पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश भी दिए।बुधवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाढो कालसी के निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिका में से एक दीपा रावत को अनुपस्थित पाया। उन्होंने जानकारी मांगी। इस पर बिना प्रार्थना पत्र अनुपस्थित होना पाया गया। जिसमें मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की।इसके अलावा कक्षा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सहित अन्य करंट अफेयर्स की जानकारी वाला कैलेंडर भी वर्ष 2010 का पाया गया। जिसे मंत्री डॉ अग्रवाल ने नाराजगी के साथ मौके पर ही उतरवाया।उन्होंने मौके पर विद्यालय की साज-सज्जा सही न पाने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके से जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित शिक्षिका दीपा रावत के बिना कारण व प्रार्थना पत्र के रहने पर कारण बताओं नोटिस देने को कहा। मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है, उनका भविष्य चौपट न हो। इसका ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में समय पर जाकर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन