नई दिल्ली
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार देर शाम को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत मुस्तकाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेहरू विहार में सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला शक्ति जनसभा में प्रतिभाग कर जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी कल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में नारी शक्ति को रखा है महिलाओं के सशक्तिकरण और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए 33% आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा अब देश महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा यहां उपस्थित मातृशक्ति की ऊर्जा व उत्साह से स्पष्ट है कि दिल्ली की माताओं और बहनों ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय होगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यदि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की गिनती 5 लाख मुसलमान मतदाताओं से होती है तो हमारी गिनती 12 लाख हिंदू मतदाताओं से प्रारंभ होती है। बताते चले कि कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के सोशल मीडिया में एक पोस्ट के बाद कैबिनेट मंत्री ने यह बयान दिया।
इस कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा प्रियल भारद्वाज, लोकसभा प्रभारी विष्णु मित्तल, सुरभि, मनोज त्यागी, बिन्नी वर्मा, राकेश परासर, गिरीश बलूनी सहित हजारो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी