नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड संख्या 134 से राजनगर से भाजपा प्रत्याशी अरुणा रावत के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया।
रोड़ शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की ओर मतदान दिवस के दिन अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।
गौरतलब हो कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर है जहां मंत्री गणेश जोशी दिल्ली के निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया और कई जनसभाओं को भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सतप्रकाश राणा, गिरीश बलुनी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी