देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर ऋषिकेश में धरना दे रहे कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला आज सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए राजभवन धरना देने पहुंचे जहां पर पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया गया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर कैंट थाने में ले जाएगा … जहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई पदाधिकारी पंहुंचे । केंट थाने के बाहर ही धरना दे रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि सरकार पूरे मामले को दबाने में जुटी हुई है और यही वजह है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अनशन कर रहे लोगों से ना तो प्रशासन और ना ही सरकार का कोई भी प्रतिनिधि मिलने के लिए अब तक गया है ।
कैंट थाने के बाहर धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने जबरन उठाने का काम किया और पुलिस लाइन ले गए । इस दौरान कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि पुलिस की बर्बरता अपराधियों के साथ कम और इंसाफ मांग रहे लोगों के साथ ज्यादा देखने को मिल रही है ।
पुलिस के द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को जबरन उठाने का काम किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कैंट थाने में कांग्रेस नेताओं आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई ।
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा कि जिन लोगों के द्वारा राजभवन के बाहर बिना अनुमति के धरना दिया जा रहा था उनको गिरफ्तार करने काम किया गया और पुलिस के द्वारा उन पर 151 की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन