देहरादून
नव वर्ष के पहले दिन देर शाम अपने कैंप कार्यालय से निजी आवास जाते समय कालिदास रोड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देखा कि कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं, उन्होंने वहा अपना वाहन रुकवाया तो ज्ञात हुआ कि शराब के नशे में धूत स्कूटर सवार युवकों ने नीतिका नेगी को टक्कर मारकर ज़मीन पर गिरा दिया और जब उन्हें रोका गया तो वह झगड़ा करने लगे।
मंत्री ने देखा कि पैदल जा रही युवती नीतिका नेगी काफ़ी चोटिल है तो उन्होंने अपने वाहन से उसे कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया और पुलिस को फ़ोन कर युवकों के ख़िलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया में सवार व्यक्तियों ने शराब पी रखी थी और वह अत्यधिक तेज गति से अपना वाहन चला रहे थे। इस कारण उनके वाहन से नीतिका नेगी को टक्कर लगी और वह रोड पर जा गिरी। राहगीरों ने बताया कि नीतिका को ज्यादा चोट के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। राहगीरों ने मंत्री जोशी का धन्यवाद भी किया और शराबी व्यक्तियों के ख़िलाफ कार्यवाही की माँग की।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन