देहरादून
भाजपा मे प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा मे मीडिया विभाग की नियुक्ति अहम रही। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। हालांकि संगठन मे बेहतर तालमेल के साथ चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी भी माने जाते हैं। वर्ष 2016 मे उनकी नियुक्ति के बाद वह तीसरी बार नियुक्त हुए हैं और विपक्ष के हर हमले का तीखा प्रतिकार कर उन्होंने पार्टी संगठन मे प्रमुख जगह बनाई है। उन्हे पार्टी की ओर से तीसरी बार नियुक्ति को इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।
संगठन मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से पार्टी मे सक्रिय चौहान वर्ष 2016 मे पार्टी मे सह मीडिया प्रभारी बने और फिर पार्टी ने उन्हे मीडिया प्रभारी बनाया। वर्ष 2017 मे पार्टी सत्ता मे आयी तो उन्हे मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। वर्ष 2022 मे पार्टी ने उन्हे दोबारा मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंप दिया। उसके बाद अब एक बार फिर पार्टी ने उन्हें तीसरी बार मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
हर बार विपक्ष के हमलों के बाद सरकार की ढाल बने चौहान संगठन और सरकार की उम्मीदों पर खरे उतरतें रहे हैं। वहीं उनके नेतृत्व मे मीडिया मे पार्टी का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। संगठन मे सामंजस्य और सीएम से नजदीकी का उन्हे लाभ मिला है और इसे उनकी तीसरी बार नियुक्ति का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

More Stories
4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची उत्तराखंड, उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण