संवाददाता
रुड़की, 07 अक्टूबर।
रुड़की क्षेत्र में नकली दवाओं को लेकर लगातार खुलासा हो रहा है। ड्रग्स विभाग की कार्यवाही के बावजूद दवा का काला कारोबार करने वालों में कोई डर नहीं है और नकली दवाओं का बाजार धड़ल्ले से चलता रहता है। आज ड्रग विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर एक बार फिर से नकली दवाइयां बरामद की है। विभाग ने स्टोर को सील कर दिया। वहीं मामले में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
ड्रग्स विभाग द्वारा लगातार नकली दवाई व नशीली दवाइयों की बिक्री करने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ हुआ है। विगत दिवस भी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई थी, जबकि कई के लाइसेंस भी निरस्त किए गए थे। आज एक बार फिर रुड़की पहुँची ड्रग्स विभाग की टीम ने निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में इमली रोड स्थित उत्तराखंड मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया। इसके साथ ही कई अनियमितताएं भी पाई गयी। बाद में मेडिकल स्टोर को सील कर टीम ने लिखापढ़ी की कार्रवाई शुरू की दी। ड्रग इंस्पेक्टर मानेंद्र सिंह राणा ने बताया कि छापेमारी अभियान अभी जारी है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री