देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को चिड़ोवाली प्रीमियर लीग में अक्रांता क्लब व चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा चिड़ोवाली खेल मैदान में आयोजित T-12 टेनिसवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने रनरअप टीम रही करगेती इलेवन को ट्राफी ओर पुरुस्कार राशि का डमी चैक वितरित किया।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कमाना भी की।
इस अवसर पर नरेंद्र बिष्ट, मनजीत रावत, पार्षद चुन्नीलाल, अजय चौहान, अज्जू कार्की, कमल प्रसाद, शुभम मक़लोवा, शैलेश जोशी, सार्थक पंवार, वीरेंद्र पुंडीर, मन्ना रावत, रविंद्र, सूरज चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री