लखनऊ
लखनऊ में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर लखनऊ-देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र इस मामले में रेल मंत्री से वार्ता करेंगे।
पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लखनऊ में पदाधिकारियों ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि लखनऊ सहित पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में देहरादून(उत्तराखंड) के लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में इन तमाम लोगों को लखनऊ से देहरादून, उत्तराखण्ड जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उक्त लोगों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र इसे लेकर रेल मंत्री से भेंट करेंगे और इन दोनों शहरों के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध करेंगे।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी