रुड़की: कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप के खिलाफ डॉक्टर, पुलिस व सफाई कर्मियों के साथ ही शासन-प्रशासन के अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। इस संकट के बीच भी सेवाभाव और योगदान को लेकर इन कोरोना वॉरियर्स को आमजन समेत सभी अलग अलग अंदाज में सलाम कर रहे हैं।
इस बीच उत्तराखंड झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने मंगलौर नगर पालिका में पहुंचकर सफाई कर्मियों का सम्मान किया। विधायक कर्णवाल ने सफाई कर्मी के पैरों को धोकर उनके प्रति सम्मान जताया। साथ ही इन दौरान राशन भी वितरित किया। देशराज कर्णवाल ने कहा कि, इस समय देश में पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम व सफाई कर्मियों के साथ ही मीडिया कर्मी भी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। हम सभी को इनके योगदान के लिए सम्मान करना चाहिए।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील