हल्द्वानी: लॉक डाउन के बीच हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कल हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व गृह सचिव को निर्देशित किया है।
बता दें कि, नैनीताल जिले में हल्द्वानी के वनभूलपुरा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है, यहां अब तक कोरोना संक्रमण के सात मामले सामने आ चुके हैं। ये सभी केस जमात से लौटे लोगों से जुड़े हैं। जिसके बाद पूरे इलाके को सील किया गया।
वहीं रविवार दोपहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच के लिए गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान मौलवी को क्वारंटीन करने की अफवाह के बाद मोहल्ले के लोग टीम से वापस जाने को कहने लगे। साथ ही सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। जिसके बाद लोगों ने क्वारेंटाइन किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा किया और लॉकडाउन के नियम कायदों का सरेआम उल्लंघन किया। जिसके बाद यहां भारी पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील