
देहरादून
स्वर्गीय राजा महेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र स्वर्गीय राजा अमर प्रताप सिंह का देहांत हो गया है जिस कारण समस्त परिवारजनों में शोक की लहर है। राष्ट्रीय जाट एकता मंच उत्तराखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा अमर प्रताप सिंह बेहद ही सरल संभव,धार्मिक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे उन्होंने अपना समस्त जीवन लोगों की भलाई में समर्पित किया उनकी प्रतिभावान कार्यशैली के सभी कायल रहे।
राष्ट्रीय जाट एकता मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा अमर प्रताप सिंह आजीवन समाज के शुभचिंतक रहे साथ ही वे समाज मे फैली कुरीतियों के खिलाफ रहे और उन्हें दूर करने में संघर्षरत रहे ऐसी पुण्यात्मा को शत-शत नमन है। चौधरी हरवीर सिंह ने कहा कि आज भी लोग उनके द्वारा किये गए कार्य को याद करते है भगवान से प्रार्थना है कि इनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

अपने शोक संदेश में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह ने भी स्वर्गीय राजा अमर प्रताप सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय जाट एकता मंच परिवार की ओर से चौधरी सियाराम,संजय चौधरी,अनुज बालियान, प्रवेश बालियान, साकेत नैन, दिविजय सिंह,मोहित चौधरी,श्रीमती आशा चौधरी,श्रीमती नीलम चौधरी,हिमांशु चौधरी समेत अन्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन