देहरादून: देशभर में जहां कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन चल रहा है, वहीं इस लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था पर भी इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई परिवार ऐसे भी हैं जिन्हें दिनभर मजदूरी करके ही दो वक्त की रोटी उपलब्ध हो पाती थी, लेकिन अब लॉकडाउन के चलते रोजगार छिन जाने की वजह से ऐसे कई परिवारों पर खाद्यान संकट आना स्वाभिक है। लेकिन इन परिवारों और असहाय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर निश्चय छात्र संगठन द्वारा एक अलग ही मिसाल पेश की जा रही है।
ये भी पढें: रोशन रतूड़ी की बदौलत दुबई से पहुंचा उत्तराखंड के युवक का शव
निश्चय छात्र संगठन से जुड़े इन युवाओं द्वारा देहरादून के धर्मपुर व नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही इस महामारी के बीच सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट, कोरोना वारियर्स को भी फूड पैकेट व पानी की बोतल समय-समय पर दी जा रही है।
इस महामारी के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए निश्चय छात्र संगठन के सदस्य सूरज खत्री, नबोद परमार, राहुल कोहली, अभिषेक, आशुतोष सहित कई अन्य युवा भी आगे आये हैं जो शुरुआत से ही लगातार जरूरतमंदों और कोरोना वॉरियर्स तक भोजन पहुंचा रहे हैं।
ये भी पढें: मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की चर्चा: लॉकडाउन की अवधि पर राज्यों ने दिए सुझाव
यही नही इस संगठन से जुड़े निशा, रुपाली, रिया, दीक्षा, ज्योत्स्ना द्वारा घर से ही मास्क तैयार किये जा रहे हैं और हाथ से बने इन मास्क को गली-गली, शहर-शहर घूमकर लोगों को बांटा भी जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके।
जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बंटाए इन युवाओं का कहना है कि, ऐसे समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी भूखा ना रहे और इस महामारी का जल्द अंत हो। संगठन के इस संकल्प का प्रबंध एडवोकेट मुकेश रावत, गोविंद कठैत व मनीष बागड़ी द्वारा देखा जा रहा है।
ये भी पढें: 27 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व
इसके अलावा इस सामाजिक सहयोग में इन युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग, मास्क व सैनिटाइजर का खास ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही इस महामारी की घड़ी में कई सामाजिक लोगों का भी साथ मिल रहा है, जो समय-समय पर जरूरत की सामग्री प्रदान कर रहे हैं।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री