-विकास शाह
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, वह लॉक डाउन के दौरान शहरभर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। लेकिन बदमाश इससे पहले घटना को अंजाम देते कि, उससे पहले ही दून पुलिस (Doon Police) की सजगता ने चोरों के प्लान पर पानी फेर दिया।
पढें: उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
ताज़ा मामला थाना राजपुर का है, जहां पुलिस को चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाडी दिखी। जिसको रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेजी से भगा दिया। शक होने पर पुलिस ने इस गाड़ी का पीछा कर इसको सहस्रधारा हेलिपैड के पास पकड़ लिया।
बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने दी सभी फंसे लोगों को घर जाने की अनुमति
सख्ती से पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि, एक एकांत घर मे घूसकर वहां से फ्रिज व पंखे चोरी किये थे। जिनको वहीं पास में झाड़ियों में छिपा दिया था। आज पिकअप गाड़ी का इंतजाम करके समान को लेकर बेचने जा रहे थे, लेकिन मौके पर पुलिस ने पकड़ लिया।
पढें: VIDEO: गंगा तट पर हुआ सीएम योगी के पिता का अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
बदमाशों के पास से एक फ्रिज डबल डोर, चार छत पंखे समेत अन्य सामान और घटना में प्रयुक्त गाड़ी पिकअप बरामद किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज़ कर बदमाशों को न्यायालय पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनबहादुर उर्फ कालू (22) पुत्र स्व. पूर्ण सिंह निवासी काले राव सहस्रधारा थाना राजपुर देहरादून, रोहित (21) पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम पुस्तडी खेरी मान सिंह पोस्ट मालदेवता थाना रायपुर देहरादून, दीपक (24) पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम सरोडा सहस्रधारा थाना राजपुर देहरादून और दीपक (22) पुत्र दिलबहादुर जोशी निवासी गब्बर सिंह बस्ती भाग 3 थाना राजपुर देहरादून शामिल हैं।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री