देहरादून
देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता है, पिछले 6 वर्षों से फरार गैंगरेप व हत्या में वाँछित 25 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को बिहार में नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल मामला 2017 का है मसूरी से करीब 02 किमी नीचे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 15-07-2017 को कोतवाली मसूरी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था। जिसके आधार पर फरार चल रहे कुल 09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था । जिनमें अब तक 07 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है ।
शेष दो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किये गये थे,फरार चल रहे अभियुक्तों पर 25 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था ,आखिरकार पुलिस द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को सीतामड़ी बिहार से गिरफ्तार किया गया है,हालांकि अभी भी एक अभियुक्त गिरफ्तार चल रहा है,उसको ढूढने की कार्यवाही जारी है

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री