हरिद्वार
.जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को पथरी क्षेत्र के फूलगढ़, शिवगढ, दुर्गागढ़ गांवों का दौरा किया, जहां शराब सेवन करने से विगत दिनों कई लोगों की मृत्यु हो गयी थी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने दिवंगतों के परिजनों को ढाढस बंधाते हुये कहा कि जो भी घटना हुई, वह काफी दुःखद है तथा शराब का सेवन करने से जिनकी भी मृत्यु हुई, उनकी भरभाई नहीं की जा सकती है, लेकिन अब हमें जो इनके आश्रित हैं, उनके भविष्य के बारे में सोचना है।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि शराब का सेवन करने से जिनकी मृत्यु हुई है, उनका मृत्यु प्रमाण पत्र 48 घण्टे के भीतर जारी हो जाना चाहिये, भारत सरकार की स्पांसरशिप योजना के तहत जो नाबालिक बच्चे हैं, उन्हें दो हजार रूपये प्रतिमाह दिलाने की कार्रवाई तुरन्त की जाये। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि इनके जो बच्चे प्राइवेट या सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनकी आगामी अप्रैल,2023 तक की फीस माफ की जाये।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तुरन्त उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि दिवंगतों के आश्रितों को छह माह का राशन-गेहूं, चावल तथा दाल, कल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा इनके आश्रितों को विधवा पेंशन एवं किसान पेंशन योजना के तहत पेंशन का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये भी प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस घटना के पीड़ित परिवारों के जो भी दस्तावेज तैयार किये जाने की औपचारिकतायें पूरी होनी हैं, वे एक ही स्थान-पंचायत घर से पूरी करायी जायें ताकि पीड़ित परिवारों को इन दस्तावेजों के लिये अलग-अलग जगह न जाना पड़े।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण