देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया था, साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 19/05/2026 को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी, तथा इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा दिनांक 19/05/2026 की सांय अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर उक्त DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा धारा 223 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन