देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम में आज दिनांक 19/09/2024 को देहरादून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने तथा रेश ड्राइविंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मॉडीफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हार्न लगे वाहनों को सीज करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले कुल 597 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें रेश ड्राइविंग में, मॉडिफाइड/ रेट्रो साइलेंसर में 136 वाहनों को सीज करते हुए प्रेशर हॉर्न में 62, बिना हेलमेट तथा ट्रिपल राइडिंग तथा एमवी एक्ट की अन्य धाराओं में 245 वाहनों के चालान किये गये। इस दौरान 02 वाहनों को रेश ड्राइविंग में सीज किया गया।

More Stories
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी