देहरादून
दिनांक 9.10.23 को वादी द्वारा सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस संबंध में थाना रायपुर में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को रायपुर से 24 घंटे के अंदर दिनांक 10.10.23 को बरामद किया गया। नाबालिका से पूछताछ करने पर द्वारा बताया कि उसको अभियुक्त पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी वाणी बिहार, रायपुर, देहरादून मूल पता कीर्ति नगर,टिहरी गढ़वाल सहस्त्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में नौकरी लगने के बहाने ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। जिस पर विवेचना में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त पवन को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी बानी बिहार रायपुर देहरादून मूल पता कीर्ति नगर, टिहरी गढ़वाल
*पुलिस टीम*
म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
कॉन्स्टेबल मनोज
कांस्टेबल विनोद

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील