देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली, पौंधा आदि में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 35 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 35 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए कुल 8750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 06 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

More Stories
उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारी के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, एसएसपी देहरादून ने उप निरीक्षक पद से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत पुलिस अधिकारी को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
गुरु पूर्णिमा पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता, गुरुजनों एवं संतों का लिया आशीर्वाद, कहा– मां ही जीवन की प्रथम गुरु
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना 10 वें दिन भी जारी