पानी के तेज बहाव ने लील ली दो मासूमों की जिंदगी, रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला में नाले के तेज बहाव में बह गई तो सगी बहनें, एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर एक बच्ची का शव किया बरामद।

देहरादून

देहरादून में तरला आमवाला रायपुर में दो बच्चियाँ के नाले के तेज बहाव में बह जाने की सूचना पर SDRF पोस्ट सहस्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे व एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर पहुंचने हेतु सूचित किया गया मौके पर श्रीमती कविता पत्नी सुनील पासवान मिली जिसके द्वारा बताया गया कि मेरे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे बगल में बरसाती नाले में भारी बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ने के कारण मेरी दो पुत्रियां कुमारी खुशी उम्र 8 वर्ष व कुमारी रचना उम्र 6 वर्ष पानी के तेज बहाव में बह गई है पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां एसडीआरएफ व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया सर्च अभियान के दौरान पानी के तेज बहाव में बहे दो नाबालिग बच्चियां कुमारी खुशी उम्र 8 वर्ष पुत्री सुनील पासवान अचेत अवस्था में मिली जिसको तुरंत पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त बालिका को मृत बताया गया जिसका मौके पर पंचायत नामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है वही एक बालिका कुमारी रचना उम्र 6 वर्ष जिसकी तलाश जारी है।

About Author

You may have missed

Share