चमोली
रविवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमने आए विदेशी नागरिक को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के उपयोग करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते रविवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी विदेशी नागरिक ने फूलों की घाटी घूमने के दौरान प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन का प्रयोग किया है। इस पर पुलिस ने सोमवार को विदेशी नागरिक की घांघरिया, पुलना और गोविंदघाट में तलाश शुरू की।
रात करीब दस बजे पुलना के पास एक विदेशी नागरिक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से भारत में प्रतिबंधित थुरैया सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। इस पर विदेशी नागरिक को गोविंदघाट थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ एक्ट और भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के बताया कि विदेशी नागरिक के दस्तावेजों के अनुसार उसका नाम फेरगस एन मैक्लेओड (26 साल) और राष्ट्रीयता ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र की है।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन