देहरादून
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) को पुरे देश में 2 अक्टूबर गांधी जयंती, लाल बहादूर शास्त्री तक पुरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा *”प्रबुद्ध जन सम्मेलन”* का आयोजन IRDT ऑडिटॉरियम्, सर्वे चौक में हुआ।कार्यक्रम् का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन व वन्दे मातरम् के गायन के साथ हुआ। डॉ0 धन सिंह रावत ( मंत्री) उत्तराखंड सरकार मुख्य वक्ता के रूप में रहै। उन्हौंने अपने वक्तव्य में केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार की जमकर तारिफ करी। उन्हौंने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार गत आठ वर्षों से नित्य नए जनकल्याणकारी योजनाऔ के माध्यम् से आम आदमी का भला कर रही है। फिर चाहै देश भर में शौचालय निर्माण करने की बात हो या फिर 2025 से 2030 तक देश में नई शिकाषा नीति लागु करने की बात हो। उन्हौंने कहा कि आज विपक्ष हताश है, निराश है और सत्ता ना मिलने से परेशान हैं उन्हौंने राहुल गांधी के द्वारा करी जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि कॉंग्रेस के युवराज जो पहले टूटी-फुटी, बची कुची कांग्रेस को जोडे़ फिर कहीं जाकर देश जोड़ने की बात करें।

कार्यक्रम् की अध्यक्षता अशोक सक्सेना पूर्व प्राचार्य डी०ए०वी० द्वारा करी गई साथ ही उनके द्वारा उपस्थति प्रबुद्जनों का धन्यवाद भी किया गया। प्रबुद्धजनों में देहरादून शहर के नामचीन हंस्तियां जिनमें डॉक्टर्स, इन्जीनियर्स, एडवोकेटस, सीए, उद्योगपति, रिटायर्ड सैन्याधिकारी, पिटायर्ड प्रिन्सीपल्स, सम्मानित संत समाज आदि समाजोपयोगी महानुभावौं की उपस्थिति रही।
मंचासीन महानु़भावों में भाजपा संगठन महामंत्री संगठन अजेय कुमार , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , पूज्य संत ललिलानंद महाराज , स्थानीय विधायक खजानदास , रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ कैबिनेट दर्जा मंत्री विश्वास डाबर , बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्षा डॉ० गीता खन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेताऔं में प्रदेश उपा़ध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल , प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल , प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उत्तराखण्ड भाजयुमो के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल रहै, सह संयोजक आरविंद रहै।
कार्यक्रम् की समाप्ति में संयोजक सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम् में पधारने पर समस्त प्रबुद्धजन अतिथि महानुभावों का हृदय की गहराईयौं से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया व आगे भी सबका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हो ऐसी कामना भी की।उन्हौंने कार्यक्रम् की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ता बंधुऔं का धन्यवाद किया व अपेक्षा की कि भविष्य में भी सबका साथ सहयोग यथावत रहेगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी