हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं चोर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देने में लगे हुए है ताजा मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है जहां पर डकैती के लिए एटीएम मशीनों काट कर ले जा रहे 5 बदमाशों को कनखल थाने की पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है । दरअसल क्षेत्र में गश्त कर रही चेतक पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात होने से टल गई।
Vo:- अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रात में करीब 2.30 बजे चेतक सिपाही सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए टी एम के अंदर से कुछ आवाजे सुनाई दी। ए टी एम के नजदीक जाने पर जेनरेटर की आड़ लिए एक लड़का दिखा जिसकी
मौके पर पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथियों के
साथ मिलकर एटीएम तोड़कर डकैती डालने की योजना के बारे में बताया। दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी कनखल थाने में दी।जिसके बाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ अपने साथ पूरी पुलिस टीम को लेकर अन्य फोर्स मौके पर पहुंचे और एटीएम के अंदर घुसे अन्य बदमाशों को पकड़ लिया।
वही अपराधियों के पास से नाजायज तमंचे, एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी, कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ है । वही एटीएम डकैती की घटना करने पहुंचे पांचों आरोपी पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क में काम करते हैं।
इसी के साथ हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कनखल थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ समेत पूरी पुलिस टीम के पीठ थपथपाते हुए ₹5000 का इनाम की घोषणा की है।

More Stories
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई
मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा, पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री