देहरादून
वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड राज्य को पूंजी निवेश के तहत विशेष सहायता के रूप में 180 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत और जारी की है। यह राशि राज्य के विकास और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य को कोटेश्वर-ऋषिकेश विद्युत लाइन परियोजना के लिए 103 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति प्रदान की है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास और विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

More Stories
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
प्रदेश में सहसपुर के ढ़ाकी गांव से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ, प्रदेश में एक माह तक चलेगा खेत बचाओ अभियान, कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले -खेत बचेगा तो देश बचेगा