देहरादून
उत्तराखंड में वृक्षों को काटने के लिए आम लोगों को अब वन विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे, जी हां वृक्ष संरक्षण नीति में संशोधन के जरिए वन विभाग आम लोगों को बड़ी राहत देने जा रहा है.. दरअसल निजी भूमि पर वृक्षारोपण के बाद वन विभाग उक्त शख्स को ही वृक्षों का स्वामित्व देने पर विचार कर रहा है।
प्रदेश में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण को लेकर वन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है, इस साल वन विभाग ने राज्य में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है। पहली बार वन विभाग कुल वृक्षारोपण में से 50% फलदार पेड़ लगाने का भी फैसला कर चुका है। इस दौरान वन विभाग सभी विभागों को वृक्षारोपण के कार्यक्रम से जोड़ेगा और तकनीकी मदद देगा..जिसमें स्कूली बच्चों और तमाम संस्थानों को भी वृक्षारोपण से जोड़ा जाएगा। वन विभाग कि इस बैठक के दौरान सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वृक्ष संरक्षण एक्ट में संशोधन का फैसला लिया गया। इसके तहत अब एक समिति बनाकर वृक्ष संरक्षण एक्ट में संशोधन की कोशिश की जाएगी … जिसमें देवदार और बांज जैसे वृक्षों को छोड़कर बाकी वृक्षों के लिए नियमों में शिथिलता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके तहत अपने निजी भूमि में वृक्षारोपण करने वाले लोगों को वृक्षों को लेकर अधिकार दिया जाएगा। यानी अपने निजी क्षेत्र में वृक्षारोपण करने वाले लोगों को इन वृक्षों को काटने का अधिकार होगा और उन्हें किसी भी वन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। ऐसे लोगों को पेड़ काटने का अधिकार दिया जाएगा।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी