बद्रीनाथ
चौकी लामबगड़ से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर हनुमान चट्टी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। जिसमे 03 लोगो के होने की आशंका है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त लोगों की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को कार के कुछ पार्ट्स व 02 शव दिखाई दिए, जो वाहन से छिट्टकर गिर गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त दोनों शवों को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। कार व एक महिला लापता है, आशंका है कि उक्त महिला वाहन में फंसी है। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।
मृतको का विवरण :-
1- मोना उम्र 27 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश
2- अरुण कुमार S/O सोहन उम्र 33 वर्ष निवासी पौड़ी गढ़वाल।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन