देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से यमुना कालोनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। जहाँ लगभग एक घंटा दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई और दोनों ने एक दूसरे से राजनैतिक मुद्दों पर कई चर्चाएं की माना जा रहा हैं कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के हालिया हालातो पर भी दोनों ने चर्चा की आपको बता दें उत्तराखंड कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच काफ़ी समय से बयान बाजियो का दौर रहा।
दोनों नेताओं की मुलाकात मुलाक़ात के बाद प्रीतम सिंह ने बताया कि कांग्रेस की मज़बूती के लिए यह मुलाक़ात हुई है और समय समय पर मुलाक़ातें होती रहती है, लोकसभा चुनाव को लेकर किस तरह से कांग्रेस को मज़बूत बनाया जाए इसको लेकर भी आज चर्चा हुई ।।

More Stories
आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
28 एवं 29 जुलाई को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील