पौड़ी
पौड़ी कोटद्वार मोटरमार्ग पर रविवार को परसुंडाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के समीप 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसआई हेमकांत सेमवाल ने बताया कि दोनों मृतक भाईं बहन थे वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया है जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। मृतक का नाम वीर सिंह पवार व सुनीता पवार है जो ग्राम बुरासी पौड़ी के निवासी थे।

More Stories
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन